Rewa News : रीवा तेज रफ्तार Creta ने Honda City को मारी टक्कर, एयर बैग खुलने से बची जान

Thursday, 15 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के व्यस्त अस्पताल चौराहे में इंदिरा मार्केट के समीप पर बुधवार देर रात दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। एक तेज रफ्तार Hyundai Creta ने भोपाल नंबर की Honda City को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी, जिससे Honda City अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि Honda City के दोनों आगे के एयर बैग खुल गए, जिसकी वजह से कार सवारों की जान बाल-बाल बच गई और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, Honda City रीवा से सतना रोड की ओर जा रही थी, जबकि Creta तेज गति में ट्रक को ओवरटेक करते हुए निकली और Honda City को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद Creta चालक ने बैक गियर लगाकर मौके से फरार होकर गोविंदगढ़ रोड की ओर भाग लिया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved