मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज रीवा स्थित संजय गांधी शासकीय चिकित्सालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कैंसर यूनिट, मेटरनिटी एंड चाइल्ड हेल्थ विंग सहित अन्य निर्माणाधीन इकाइयों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जाए ताकि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक समयबद्ध रूप से पहुंच सकें। उन्होंने कहा, "शासकीय चिकित्सालय में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हो, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक समयबद्ध रूप से पहुंचे, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।" निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष ध्यान दिया।

No comments
Post a Comment