Rewa News : रीवा सेंट्रल जेल में चोरी, भाई से मिलने आई दो बहनों के पर्स और मोबाइल गायब

Thursday, 8 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा सेंट्रल जेल में सीधी जिले से आई दो सगी बहनें अपने भाई से मिलने पहुंचीं।  आजीवन कारावास की सजा काट रहे भाई से मुलाकात करने आई इन बहनों के पर्स और मोबाइल जेल गेट पर ही चोरी हो गए। पीड़ित बहनों का नाम गायत्री रजक निवासी देवसर और प्रीति रजक निवासी सीधी हैं। 

बहनों ने बताया कि वे सुबह जेल पहुंचीं और महिला प्रहरियों के कहने पर अपने पर्स, मोबाइल और अन्य सामान बाहर रख दिया। प्रहरियों ने आश्वासन दिया कि यहां कैमरा लगा है, चेकिंग होती है और सामान सुरक्षित रहेगा। मुलाकात कक्ष में भाई से मिलने के बाद जब वे बाहर लौटीं, तो उनका सारा सामान गायब था। पर्स में नकदी, दो मोबाइल फोन, गले का मंगलसूत्र, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पीड़िताओं ने जेल प्रबंधन से मदद मांगी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। आखिरकार, वे पैदल ही बिछिया थाने पहुंचीं और अपनी आपबीति सुनाई। बिछिया थाना प्रभारी ने पीड़िताओं की हालत देखकर न सिर्फ एफआईआर दर्ज की, बल्कि दोनों बहनों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए भाड़ा और अन्य व्यवस्था की।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved