Rewa News : रीवा में रेल लाइन, पर्यटन, सिंचाई और दुग्ध क्रांति को लेकर डिप्टी सीएम ने तय किये नए लक्ष्य

Sunday, 18 January 2026

/ by BM Dwivedi

विंध्य क्षेत्र का विकास अब सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में विंध्य के विकास कार्यों की खुलकर प्रशंसा की है। विंध्य क्षेत्र अब देश के लिए विकास का नया मॉडल बनने जा रहा है। 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने नए वर्ष में नए संकल्पों की बात करते हुए कहा कि इस विजन को साकार करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। हवाई सेवा की शुरुआत, फोरलेन सड़कों का विस्तार और रेलमार्गों के विकास के बाद विंध्य अब प्रदेश और देश की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ 12 देशों से सीधे जुड़ चुका है। इससे पर्यटन और उद्योग क्षेत्र में तेजी से वृद्धि तय है। साथ ही, सिंचाई क्षमता में लगातार हो रही बढ़ोतरी से किसानों की आय में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि विंध्य को नई दिशा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम जारी है। खास तौर पर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को सवा लाख रुपये का मासिक वेतन मिलेगा, जो पहले मात्र 59 हजार रुपये था। इस महत्वपूर्ण बदलाव से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved