Rewa News : कार-बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौ#त

Tuesday, 20 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के रीवा-सिरमौर मार्ग पर सगरा मोड़ के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरा और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम पहाड़िया निवासी अजय साकेत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह अजय अपनी बाइक से शहर की ओर जा रहे थे, तभी सगरा मोड़ के पास यह हादसा हुआ। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved