Sidhi News : रेत से लदा डंपर पलटा, चालक फरार, आधे घंटे में पूरी रेत हुई गायब

Tuesday, 20 January 2026

/ by BM Dwivedi

सीधी जिले के गांधी चौराहे के पास मंगलवार सुबह एक रेत से लदा डंपर बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, डंपर बाजार के अंदरूनी रास्ते से गुजर रहा था। गांधी चौराहे के निकट पहुंचते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और डंपर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। 

हादसे के बाद डंपर में लदी रेत को देखते ही देखते कुछ लोगों ने चुराना शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों ने बाल्टियों, बोरियों और ठेलियों की मदद से रेत ले जाना शुरू किया। महज आधे घंटे के भीतर डंपर में भरी पूरी रेत गायब हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क से डंपर हटाकर आवागमन सुचारू कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved