Rewa News : सड़क हादसे में घायल युवक की मौत पर संजय गांधी अस्पताल रीवा में हंगामा

Thursday, 22 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल विवेक अग्निहोत्री की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। परिजनों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई हुई, जो करीब तीन घंटे तक चला। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा के हस्तक्षेप से स्थिति शांत हुई। 

परिजनों के अनुसार, विवेक अग्निहोत्री, निवासी निपानिया, जो वर्तमान में सतना में रहते थे। विवेक को बीती रात रामपुर बघेलान के पास बाइक दुर्घटना में चोट आई। जिसके बाद उन्हें रामपुर अस्पताल से सतना और फिर रीवा रेफर किया गया। देर रात 2 बजे संजय गांधी अस्पताल रीवा पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्थिति नॉर्मल बताई, केवल जांचें कराईं और प्लास्टर की सलाह दी। रात भर हालत ठीक थी, लेकिन सुबह 5 बजे अचानक मौत हो गई। 

परिजन मुख्य रूप से डॉक्टर विमल पर इलाज न करने और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने मांग की है कि दोषी डॉक्टर को बुलाकर जांच हो और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वे शव तब तक नहीं उठाने पर अड़े थे, जब तक जांच पूरी नहीं होती। पुलिस मौके पर मौजूद रही। यह घटना सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मामले की जांच जारी है।  

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved