रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत क्योंटी लालगांव रोड पर दुलहरा गांव के पास बीती रात एक तेज रफ्तार हाईवे ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान मोहित साकेत, रामधारी साकेत, रोहिणी साकेत, रामचरित्र साकेत और जितेंद्र साकेत के रूप में हुई है। सभी राजगढ़ थाना क्षेत्र, सिरमौर के निवासी हैं।
ऑटो चालक सहित चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक लालगांव की ओर जा रहा था, जबकि सवारी लेकर ऑटो रिक्शा राजगढ़ की तरफ जा रहा था। तभी दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही सिरमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। ट्रक जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश जारी है।

No comments
Post a Comment