Rewa News : रीवा में ट्रेलर चालक की सतर्कता से टल गई बड़ी त्रासदी, नहीं तो मच जाता कोहराम

Saturday, 10 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया मंडी के समीप बीती रात करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। सैनी एक्सप्रेस कारगो कंपनी के ट्रेलर ट्रक के चालक ने अपनी होशियारी और त्वरित निर्णय से कई जानें बचाईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर करहिया मंडी की ओर जा रहा था। अचानक सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया, इस दौरान उसकी स्टीयरिंग भी फेल हो गई। स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी, लेकिन चालक ने हिम्मत नहीं हारी। 

उन्होंने तुरंत ट्रेलर को रोड डिवाइडर पार कर सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर में चढ़ा दिया। इस सूझबूझ भरे कदम से ट्रेलर पलटने से बच गया। और बाइक सवार को भी कोई क्षति नहीं पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि चालक ने समय रहते ऐसा नहीं किया होता, तो ब्रेक फेल होने के कारण ट्रेलर कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लेता। साथ ही सड़क किनारे बने घरों में जा घुसता, जिससे बड़ा नुकसान होता। ट्रेलर चालक की इस सतर्कता ने एक बड़ी त्रासदी टल गई।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved