Sidhi News : सीधी में सीएम मोहन यादव ने 714 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Friday, 9 January 2026

/ by BM Dwivedi

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिले के बहरी क्षेत्र पहुंचकर जनता को विकास की बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने यहां 714 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क और ग्रामीण विकास को नई गति मिलने वाली है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा कन्या पूजन से हुई। इसके बाद उन्होंने 179 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया और 30 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा, 'एक बगिया मां के नाम' योजना के तहत 505 लाभार्थियों को राशि वितरित करने की घोषणा की गई, जिससे वे सीधे लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक रीति पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, राज्य मंत्री राधा सिंह तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved