Rewa News : रीवा में यूरिया खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया चक्काजाम

Wednesday, 7 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसान लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। गुरुवार सुबह गुढ़ क्षेत्र के सैकड़ों किसान यूरिया खाद लेने गुढ़ विपणन केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां खाद उपलब्ध न होने से नाराज होकर उन्होंने रीवा-सीधी नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। 

किसानों का आरोप है कि बीते कई दिनों से वे विपणन केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें यूरिया नहीं मिल रही है। एक किसान ने बताया कि सुबह पांच बजे से ठंड में लाइन लगाकर बैठे थे, लेकिन दस बजे पटवारी ने आकर सूचना दी कि आज यूरिया उपलब्ध नहीं है। आक्रोशित किसानों ने इसके बाद सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और किसानों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved