Rewa News: रीवा में प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौ#त

Friday, 9 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत राम निरंजन नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाले युवक अनुज दुबे की घर के अंदर गोली लगने से मौत हो गई। गोली युवक की कनपट्टी पर लगी। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। अनुज दुबे कमरे में अकेले थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घर में मौजूद परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो अनुज खून से लथपथ पड़े थे। 

आनन-फानन में उन्हें संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अनुज की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। वे अपनी नवविवाहिता पत्नी, बहन और मां के साथ रहते थे। पिता का देहांत हो चुका है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अनुज ने खुद से ही गोली मार ली है। एक रिश्तेदार ने बताया कि बंदूक किसी दूसरे की थी, जो घर में लाई गई थी। घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। फिलहाल कमरे से गोली किसने और कैसे चलाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन पड़ताल कर रही है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved