Rewa News : रीवा में चोरी के आरोप में युवक को लोगों ने खंभे से बांधा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Friday, 9 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 29 में शुक्रवार को चोरी के आरोप में एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिए जाने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने युवक को एक खंभे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे तक युवक खंभे से बंधा रहा, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले आई। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, पकड़ा गया युवक लंबे समय से क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह एक गिरोह के साथ मिलकर कई घरों में चोरी कर चुका है। 

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के निवासी दहशत में थे और काफी समय से सतर्कता बरत रहे थे। इसी सतर्कता के दौरान युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया गया। युवक के पकड़े जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित लोगों ने युवक को खंभे से बांधकर पुलिस आने तक रोके रखा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पकड़े गए युवक का नाम ददुआ स्वीपर बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल युवक से गहन पूछताछ कर रही है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved