Mauganj News : स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र को JCB ने मारी टक्कर, फरार हुआ चालक; टीचर्स ने पहुंचाया अस्पताल

Thursday, 12 February 2026

/ by BM Dwivedi

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र शिवेश दुबे को एक जेसीबी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद जेसीबी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।


घायल छात्र की पहचान बईजला गांव निवासी शिवेश दुबे (पुत्र अशोक दुबे) के रूप में हुई है। वह साइकिल से नरैनी स्थित स्कूल जा रहा था, तभी सामने से आ रही जेसीबी ने उसे टक्कर मार दी। सड़क पर घायल हालत में पड़े छात्र को स्कूल जा रहे कुछ शिक्षकों ने देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी और छात्र की मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। टक्कर से शिवेश के हाथ में फ्रैक्चर के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे तुरंत नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।
नईगढ़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार जेसीबी चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में जेसीबी की तलाश तेज कर दी है और हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने का काम जारी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved