रीवा कलेक्टर के निर्देश पर तहसील त्योंथर क्षेत्र में बेलन नदी से अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई। खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की टीम ने ग्राम डीह में नदी के घाट पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को नदी से लगे घाट पर लगभग 20 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण मिला। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेत को जब्त कर जेसीबी से नदी के पानी में ही डालकर नष्ट कर दिया। साथ ही अवैध उत्खनन और परिवहन में इस्तेमाल होने वाले रास्तों को जेसीबी से ट्रेंच नाली खुदाई कर पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया। इसके अलावा एक हाइवा वाहन को गिट्टी बिना किसी वैध दस्तावेज के परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे जब्त कर सोनोरी पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया गया है। कार्रवाई में नायब तहसीलदार, पुलिस चौकी प्रभारी सोनोरी और खनिज निरीक्षक रीवा ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment