रीवा/जबलपुर, होली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यातायात को सुचारू रूप से संभालने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। रीवा और रानी कमलापति (भोपाल) के बीच सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गाड़ी संख्या 02186/02185 के तहत रीवा-रानी कमलापति-रीवा के बीच कुल चार ट्रिप प्रत्येक दिशा में दो-दो संचालित की जाएंगी।यह स्पेशल ट्रेन पूरी तरह से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। ट्रेन में वातानुकूलित कोच, शयनयान श्रेणी और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे। दोनों दिशाओं में ट्रेन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेगी, जिनमें सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा शामिल हैं।
समय-सारणी इस प्रकार है
- ट्रेन 02186 (रीवा → रानी कमलापति):
दिनांक 2 और 3 मार्च को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर रात 21:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। - ट्रेन 02185 (रानी कमलापति → रीवा):
दिनांक 2 और 3 मार्च को रानी कमलापति से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

No comments
Post a Comment