Rewa News : रीवा से रायपुर के लिए 15 मार्च से शुरू होगी सीधी फ्लाइट

Sunday, 22 February 2026

/ by BM Dwivedi

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से रीवा से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इस नई उड़ान से विंध्य क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि वर्तमान में रीवा से रायपुर के लिए कोई सीधी रेल या हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम विंध्यवासियों की यात्रा को आसान और सस्ता बनाने में महत्वपूर्ण होगा। इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी मजबूती आएगी। उन्होंने बताया कि रीवा एयरपोर्ट से फिलहाल भोपाल, इंदौर और दिल्ली के लिए नियमित सीधी फ्लाइटें संचालित हो रही हैं। रायपुर की नई सेवा से हवाई कनेक्टिविटी का और विस्तार होगा।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved