Rewa News : रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा अंत्योदय की अवधारणा को साकार करने वाला है बजट

Sunday, 22 February 2026

/ by BM Dwivedi

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने विधानसभा में पेश बजट को 'अंत्योदय की अवधारणा को साकार करने वाला' करार दिया। मोहन सरकार द्वारा प्रस्तुत 4.21 लाख करोड़ रुपये का यह बजट पिछले साल से लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। शुक्ला ने कहा कि बजट मुख्य रूप से अन्नदाता को सशक्त बनाने, पूरे प्रदेश में सिंचाई नहरों का जाल बिछाने, गरीबों-महिलाओं के कल्याण, औद्योगिकीकरण और आधारभूत संरचना पर केंद्रित है। 

प्रमुख प्रावधानों में 5 एचपी कृषि पंप और घरेलू कनेक्शन के लिए निःशुल्क बिजली पर 5 हजार 276 करोड़ रुपये तथा सूर्य मित्र योजना के तहत 3 हजार करोड़ रुपये से 1 लाख सोलर पंप कनेक्शन शामिल हैं। विपक्ष के कर्ज बढ़ने के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि GSDP में वृद्धि के कारण राज्य 3 प्रतिशत तक कर्ज ले सकता है और प्रगतिशील प्रदेशों की तरह आधारभूत संरचना पर निवेश कर रहा है। बजट में सड़क, मेडिकल कॉलेज और छुहिया घाटी में टनल सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है, जिससे यात्रा और परिवहन सुगम होगा। उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान यह बातें कहीं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved