Rewa News : रीवा में जहरीला दूध पीने से यादव परिवार के 7 सदस्य बीमार

Thursday, 19 February 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र स्थित सौर गांव में दूध पीने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए। दूध पीने के बाद सभी को उल्टियां और चक्कर आने लगे। जिसके बाद उन्हें तुरंत संजय गांधी अस्पताल, रीवा में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अब सभी की हालत सामान्य है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात खाना खाने के बाद घर के सभी सदस्यों ने दूध का सेवन किया था। 

दूध पीने के कुछ ही देर बाद घर की महिलाओं और बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं और चक्कर आने लगे। जब जांच की गई तो दूध के बर्तन में मरी हुई छिपकली पड़ी मिली। जिसकी वजह से दूध जहरीला हो गया था, बीमार होने वाले सात सदस्यों में माया देवी यादव, कुसुमकली यादव, अंश यादव, अनिक यादव, अनी यादव, आयुष यादव, अंशिका यादव और अर्जुन यादव शामिल हैं। हालत बिगड़ने पर बुधवार रात सभी को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। समय पर उपचार मिलने से किसी की जान को खतरा नहीं हुआ। यह घटना परिवार के लिए बड़ा सबक है कि दूध या किसी भी खाद्य पदार्थ को ढककर रखना कितना जरूरी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved