Rewa News : रीवा में सोहागी पहाड़ पर RTO चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली, ट्रक ड्राइवरों ने किया हंगामा

Saturday, 14 February 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के नेशनल हाईवे-30 पर सोहागी पहाड़ इलाके में शुक्रवार रात ट्रक ड्राइवरों ने RTO चेकिंग के नाम पर हो रही कथित अवैध वसूली के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि उन्हें चेकिंग के बहाने रोका जा रहा है और पैसे मांगे जा रहे हैं। ड्राइवरों का कहना था कि लंबे समय से यह सिलसिला चल रहा है, जिससे उनका धैर्य जवाब दे गया। 

उन्होंने गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर हंगामा शुरू कर दिया और मौके पर मौजूद लोगों से जवाब मांगा। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध बढ़ने पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जो खुद को RTO विभाग से जुड़ा हुआ बता रहा था। उसके साथ मौजूद अन्य 4-5 लोग मौके का फायदा उठाकर पैदल ही भाग निकले। यह घटना इलाके में RTO विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है, जहां पहले भी ट्रक चालकों से प्रति चक्कर 1000 रुपये तक की अवैध वसूली के आरोप लग चुके हैं। स्थानीय ट्रक ड्राइवरों का आरोप है कि कागजात पूरे होने के बावजूद भी उन्हें परेशान किया जाता है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved