यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि की है। दोनों दिशाओं में 17-17 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ाए गए हैं। अब यह ट्रेन जून 2026 तक संचालित होगी। ट्रेन रीवा-सीएसएमटी प्रत्येक गुरुवार को रीवा से दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान कर, अगले दिन शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर सीएसएमटी पहुंचेगी।
इसी तरह सीएसएमटी-रीवा ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सीएसएमटी से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान कर, अगले दिन शनिवार सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर रीवा पहुंचेगी। इस ट्रेन का सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और दादर में स्टॉपेज रहेगा। ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिसमें 1 फर्स्ट एसी सह सेकंड एसी, 1 टू-टियर एसी, 4 थ्री-टियर एसी, 12 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, तथा 2 सेकंड क्लास सह गार्ड ब्रेक वैन। यात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या IRCTC वेबसाइट व ऐप से बुकिंग कर सकते हैं।

No comments
Post a Comment