Rewa News : रीवा में शराब पिलाकर नाबालिग के साथ गैंगरे#प: दो आरोपी गिरफ्तार

Sunday, 22 February 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा आठवीं की एक नाबालिग छात्रा को दो युवकों ने किराए के मकान में ले जाकर पहले शराब पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना समान थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, छात्रा 19 फरवरी की रात करीब 9 बजे घर से निकली थी। जब वह लंबे समय तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। 

अगले दिन 20 फरवरी की सुबह छात्रा घर के पास ही मिली। परिजनों से बातचीत में उसने बताया कि दो युवक उसे अपने साथ किराए के मकान में ले गए, जहां कोल्ड ड्रिंक के बहाने शराब पिला दी गई। नशे में धुत होने पर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। होश आने पर छात्रा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर परिजनों के पास पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों शुभम यादव उर्फ लोहा सिंह और कान्हा पांडे दोनों निवासी ग्राम अहीर गांव, थाना गोविंदगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved