रीवा जिले की त्योंथर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रा इटहवा गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा बजरंगबली यानी भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा को तोड़ दिया और आग लगाकर नुकसान पहुंचाया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए सोहागी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकत से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और दोषियों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

No comments
Post a Comment