Rewa News : मिर्गी के दौरे से तड़पते मरीज को छोड़कर जाने वाला टेक्नीशियन बर्खास्त

Friday, 27 February 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा के बजरंग नगर कॉलोनी के पास एक युवक पैदल जा रहा था, तभी अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा और जमीन पर तड़पने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन 108 एम्बुलेंस बुलाई, जो पहुंची तो मेडिकल टेक्नीशियन सुधीर कुमार शुक्ला ने मरीज को तुरंत स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल ले जाने के बजाय स्थानीय लोगों से बहस शुरू कर दी। 

आरोप है कि बहस के बाद टेक्नीशियन ने युवक को वहीं छोड़कर एम्बुलेंस से चले गए, जिससे लोग आक्रोशित हो गए। बाद में लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस वाहन पहुंचा और युवक को अस्पताल पहुंचाकर उसका इलाज शुरू किया गया, जहां अब उसकी हालत स्थिर है। इस घटना की खबर मीडिया में आने पर कलेक्टर रीवा ने तत्काल संज्ञान लिया, इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए सीएमएचओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक को सूचित किया और 108 संचालन कंपनी ने तुरंत सुधीर कुमार शुक्ला को पद से बर्खास्त कर दिया।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved