रीवा जिले में कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने होली त्योहार को देखते हुए 'मिलावट से मुक्ति अभियान' के तहत मिष्ठान विक्रेताओं की सघन जांच शुरू की है। ढीकहा क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी में कई प्रतिष्ठानों में गंभीर स्वच्छता उल्लंघन और मिलावट की शंका पाई गई।
जांच टीम ने निम्नलिखित दुकानों में बड़ी खामियां पकड़ीं:
- तिवारी मिष्ठान भंडार – सड़क पर खुले में मिठाइयां और नाश्ता बेचा जा रहा था। कढ़ाई, बर्तन और फर्श अत्यधिक गंदे पाए गए। दुकान के सामने टंकी से पानी बहाकर गंदगी फैलाई जा रही थी, जिससे मक्खियां मिठाइयों पर जमकर बैठ रही थीं। मिलावट की आशंका पर मावा, पनीर और दही के नमूने जब्त किए गए।
- गुप्ता मिठाई वाला – मलाई चाप और लड्डू के नमूने मिलावट संदेह में जांच के लिए लिए गए।
- जनमत स्वीट्स – स्वच्छता का पूर्ण अभाव, खुले में जलेबी, समोसा आदि बनाकर बेचे जा रहे थे। कलाकंद और मावा के नमूने जब्त।
- पवन स्वीट्स – मानिकपुर से मंगाया गया मावा इस्तेमाल किया जा रहा था। मावा, पेड़ा और लड्डू के नमूने जांच हेतु लिए गए।

No comments
Post a Comment