Rewa News : रीवा में कोदो खाने से देवरानी-जेठानी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Thursday, 26 February 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र के कपूरी गांव में कोदो का चावल खाने के बाद दो महिलाओं की हालत अचानक बिगड़ गई। दोनों को तुरंत रीवा के संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात देवरानी-जेठानी रामवती सिंह और सोनू सिंह ने घर पर कोदो का चावल बनाया था, जिसे खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत खराब होने लगी। 

जबकि परिवार के अन्य सदस्यों की हालत सामान्य थी। दोनों महिलाओं की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल SGMH के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों महिलाओं की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कोदो में कभी-कभी मौजूद विषाक्त पदार्थ जैसे फंगस या अन्य दूषित तत्व के कारण ऐसी समस्या हो सकती है, इसलिए अनाज को अच्छी तरह जांचकर और साफ करने के बाद ही प्रयोग करना चाहिए।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved