Rewa News : रीवा में युवक कट्टा दिखाकर बना रहे रील्स, पुलिस की नहीं पड़ रही नजर

Sunday, 22 February 2026

/ by BM Dwivedi


रीवा जिले में हाल के दिनों में युवाओं में एक खतरनाक और गैरकानूनी चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई युवक अवैध हथियारों जैसे कट्टा और पिस्टल लेकर रील्स बना रहे हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर रहे हैं। इससे जिले का सामाजिक माहौल बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। रीवा पुलिस ने ऐसे कई मामलों में कार्रवाई की है, इसके बावजूद यह चलन कम नहीं हो रहा है। त्यौंथर थाना क्षेत्र के कोनिया कला गांव निवासी गोलू रावत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

गोलू रावत अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कट्टा हाथ में लेकर रील्स पोस्ट है। इन वीडियो में वह हथियार दिखाकर पोज दे रहा है, जो स्पष्ट रूप से कानून का उल्लंघन है। त्यौंथर पुलिस की नजर अभी तक इस मामले पर नहीं पड़ी है। ऐसे वीडियो न केवल कानून का खुला उल्लंघन हैं, बल्कि युवा पीढ़ी में गलत संदेश भी फैला रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रेंड हिंसा को बढ़ावा दे सकता है और समाज में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकता है। रीवा पुलिस को ऐसे मामलों पर नजर रखने और त्वरित एक्शन लेने की जरूरत है ताकि यह खतरनाक चलन थम सके।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved