Rewa News : सिंगरौली में कार चालक ने रीवा के ऑटो ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Sunday, 22 February 2026

/ by BM Dwivedi

सिंगरौली जिले के बैढ़न कॉलेज तिराहे के पास  रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक ऑटो ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कार चालक ने ऑटो ड्राइवर के साथ तीखी बहस की और फिर उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मारपीट इतनी तेज थी कि ऑटो चालक घायल हो गया और बेहोश होने की कगार पर पहुंच गया। घटना देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल ऑटो चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, घायल ऑटो चालक की पहचान रीवा निवासी कृष्ण कुमार तिवारी के रूप में हुई है। जबकि कार चलाने वाले व्यक्ति का नाम रजनीशधर द्विवेदी बताया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved