रीवा। रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुठुलिया फार्म के पीछे बीहर नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के शव के आसपास खून से सना पत्थर और रक्त के छींटे मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई हो सकती है। शव की फिलहाल कोई पहचान नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है, जो शव और मौके से सबूत जुटा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की तलाश में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हत्या के कारण और आरोपी की ओर स्पष्ट संकेत मिल सकेंगे। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और वे जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

No comments
Post a Comment