SGMH Rewa : संजय गांधी चिकित्सालय में फिर चोरी पर हंगामा, पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया

Saturday, 14 February 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा के संजय गांधी चिकित्सालय में शनिवार को एक बार फिर चोरी की घटना को लेकर हंगामा मच गया। मामला इतना बढ़ गया कि अमहिया पुलिस को अस्पताल पहुंचना पड़ा और दोनों पक्षों की महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाना पड़ा।जानकारी के अनुसार, अस्पताल के मेडिसिन विभाग की तीसरी मंजिल पर एक मरीज का इलाज चल रहा था। इसी दौरान मरीज की महिला अटेंडर ने आरोप लगाया कि दूसरे मरीज के साथ आई एक महिला अटेंडर ने उसके 10 हजार रुपये चुरा लिए। 

आरोप है कि जब वह बाथरूम गई हुई थी, तब यह घटना हुई। इस बात पर दोनों महिलाओं के बीच तीखी बहस और हाथापाई हो गई। स्थिति बिगड़ने पर 112 पर कॉल किया गया। सूचना मिलते ही महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि संजय गांधी चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान की चोरी की शिकायतें लगातार आ रही हैं। अस्पताल प्रबंधन सुरक्षा के लिए प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन नियुक्त सुरक्षा एजेंसी चोरी की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved