Singrauli News : सिंगरौली में बेटे को जमानत नहीं मिलने पर व्यथित होकर टावर पर चढ़ी मां

Monday, 23 February 2026

/ by BM Dwivedi

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह चुनैईया नदी के निकट एक मां के व्यथित होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ जाने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। महिला की पहचान इटमा निवासी 50 वर्षीय बबली साकेत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बबली साकेत का बेटा तीन महीने पहले एक हत्या के मामले में गिरफ्तार होकर जिला जेल पचौर में बंद है। 

इसी कारण से मानसिक रूप से आहत महिला ने आत्महत्या करने के इरादे से हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और महिला को नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। पुलिस और महिला के परिजन लगातार उसे समझा-बुझा कर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती। देवसर एसडीओपी गायत्री मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा, महिला को समझाया गया, कि यदि उनका बेटा हत्या के मामले में जेल में है, तो जमानत या फैसला केवल न्यायालय के माध्यम से ही संभव है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved