Rewa News : रीवा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16-17 मार्च को नामांकन, 25 मार्च को होगा मतदान

Saturday, 7 March 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिला अधिवक्ता संघ के 2026 के चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सूर्यनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में 7 मार्च को बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से तय कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 11 मार्च को होगा, दावा-आपत्ति 12 मार्च तक ली जाएगी और अंतिम मतदाता सूची 13 मार्च को जारी होगी। 

नामांकन पत्र 16 और 17 मार्च को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे, नामांकन की जांच 18 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी, नाम वापसी उसी दिन शाम साढ़े 4 बजे तक होगी और अंतिम प्रत्याशी सूची शाम साढ़े 5 बजे प्रकाशित की जाएगी। मतदान 25 मार्च को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा तथा मतगणना एवं परिणाम घोषणा 26 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। सभी चुनावी प्रक्रियाएं पुराने न्यायालय भवन परिसर स्थित अधिवक्ता संघ कार्यालय में ही संपन्न होंगी।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved