Rewa News : रीवा में जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग का हाई अलर्ट, रोकी गई बिजली आपूर्ति

Sunday, 8 March 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले में जंगली हाथियों की मौजूदगी ने एक बार फिर ग्रामीणों में खौफ फैला दिया है। शनिवार रात गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टीकर गांव में हाथियों का एक जोड़ा देखा गया। वन विभाग की टीम ने इनकी लोकेशन जंगल से सटे क्षेत्र में ट्रैक की और आसपास के गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर इन इलाकों की बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से रोक दी गई ताकि कोई दुर्घटना न हो। 

हाथी मुख्य रूप से जंगल के किनारे पर ही विचरण कर रहे हैं, इसलिए अब तक किसी व्यक्ति या संपत्ति को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। वन विभाग के रेंज अधिकारियों का अनुमान है कि ये हाथी रात में अधिक सक्रिय रहते हैं और संभवतः रात में ही टीकर व गोविंदगढ़ के जंगलों को पार कर आगे बढ़ जाएंगे। इनमें से एक हाथी के गले में रेडियो कॉलर लगा हुआ है, जिसकी मदद से विभाग उनकी निरंतर मॉनिटरिंग कर रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अंधेरे में बाहर न निकलें और हाथियों के करीब न जाएं। टीम पूरी तरह अलर्ट पर है। बता दें कि यह जोड़ा पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से भटककर सीधी, मऊगंज होते हुए रीवा पहुंचा है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved