UGC के नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन में रीवा से दिल्ली पहुंचे सवर्ण समाज के सदस्य

Sunday, 8 March 2026

/ by BM Dwivedi


सवर्ण समाज के सदस्यों ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन दिल्ली पुलिस की सख्ती के कारण वे निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंच पाए। रीवा से बड़ा दल दिल्ली पहुंचा, जहां कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा रोक लगाए जाने पर वे दिल्ली की सड़कों पर ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और चेतावनी दी है कि यदि अनुमति नहीं मिली तो सड़कों पर मार्च निकाला जाएगा।

 प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये नए नियम सवर्णों के खिलाफ भेदभावपूर्ण हैं और युवाओं-छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने UGC नियमों को रोल बैक करने की मांग की है। बतादें कि रीवा सहित मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी लोग दिल्ली पहुंचे हैं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved