Rewa न्यूज़ : रीवा में तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल

Monday, 2 March 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलपरा रिंग रोड चौराहे में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बालू से लदा तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने सवारी से भरे मैजिक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मैजिक सड़क पर पलट गया। इस हादसे में मैजिक में सवार लगभग आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह चौराहा गोविंदगढ़, इलाहाबाद और रीवा शहर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों का मिलन स्थल है। फिलहाल यहां ओवर ब्रिज और सड़क विस्तार का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण कोई सांकेतिक बोर्ड, डायवर्जन या सुरक्षा बैरिकेडिंग नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर पानी का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे सड़क पर धूल के गुब्बारे उड़ते रहते हैं और वाहन चालकों की दृष्टि प्रभावित होकर हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved