Satna News : सतना में स्पीड ब्रेकर पर फिसली महिला की स्कूटी, SGMH रीवा में मौ#त

Monday, 2 March 2026

/ by BM Dwivedi

सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव की एक महिला शादी में जाने के लिए स्कूटी से घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह करीब 9 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

परिजनों के अनुसार यह दुर्घटना 1 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे हुई। महिला रामपुरवा से शादी में जाने के लिए निकली थीं और घर से कुछ ही दूरी पर स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी फिसल गई। परिवार ने बताया कि महिला के बेटे की भी आठ महीने पहले मौत हो चुकी थी। अब घर में केवल बहू और नाती ही बचे हैं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved