कर्मचारी संघ लंबे समय से कर रहा था मांग
कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को सरकार ने आखिरकार स्वीकार ही कर लिया। जी हां ये काम किया है छत्तीसगढ़ सरकार ने। अपने कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली कर के पहले ही अपने कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा न्याय किया है उसके बाद 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी सरकार पहले ही बढ़ा चुकी है। अब राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने कर्मचारियों को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाली त्योहार अग्रिम राशि की सीमा बढ़ा दी गई है। जो राशि पहले 8 हजार रुपए मिलती थी उसे बढ़ा कर 10 हजार कर दिया गया है। यानी छात्तिसगढ़ के सरकारी कर्मचारी त्यौहार अग्रिम राशि अब 10 हजार रुपए ले सकेंगे। हालांकि कर्मचारी संघ ने इस राशि को बढ़ा कर 25 हजार रुपए करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने 10 हजार रुपए ही की है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
आप को बता दें कि यह अग्रिम राशि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षाबंधन, ईद, ईद उल फितर, और क्रिसमस पर लिया जा सकता है। जारी आदेश के मुताबिक इस मद में अग्रिम राशि प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ ही कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा के कर्मचारियों को दी जाएगी। यह राशि एक कैलेन्डर वर्ष में सिर्फ एक बार ही दी जाएगी। वेतन से समायोजन के लिए राशि की कटौती उसी महीने से प्रारंभ हो जाएगी, जिस महीने एडवांस दिया गया है।
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.
No comments
Post a Comment