शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगांव में कार्रवाई
रीवा . लोकायुक्त पुलिस रीवा ने शनिवार को एक और घूसखोर को पकड़ा है। इस बार एक ऐसे प्राचार्य को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है जो अपने ही स्कूल के शिक्षक से घूस ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य कमलेश तिवारी को 25 हजार की घूंस लेते हुए रंगे हांथो पकड़ा है। प्राचार्य के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
बताया गया है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगांव में पदस्थ शिक्षक अशोक सिंह बघेल ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि प्राचार्य द्वारा एरियर भुगतान के लिए 30 हजार की मांग की जा रही है। पूर्व में वह 5 हजार रुपए प्राचार्य को दे चुका है। लेकिन शेष 25 हजार रुपए के लिए प्राचार्य द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। प्राचार्य के खिलाफ शिक्षक द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की जांच के उपरांत। आरोप सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त पुलिस ने प्राचार्य कक्ष में दबिश देते हुए प्राचार्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक जियाउल हक और अन्य टीम द्वारा की गई।
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.
No comments
Post a Comment