राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा खूबसूरती में नहीं कम, मिल चुका है वीरता पुरस्कार

राजू श्रीवास्तव

Thursday, 25 August 2022

/ by BM Dwivedi

सोशल मीडिया में रहती हैं ऐक्टिव

अपने हंसाने के हुनर से सबसे ठहाके लगवाने वाले राजू श्रीवास्तव आज वेंटिलेटर पर जिंदगी से संघर्ष  कर रहे हैं। 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था उसके बाद से वो बेहोश हैं। उनके फैंस उनके लिए दुआए कर रहे हैं। राजू की पत्नी और बेटी समय-समय पर हेल्थ अपडेट देने के साथ-साथ उनके लिए दुआओं की मदद मांग रही हैं। 

राजू श्रीवास्तव ने मनोरंजन की दुनिया में खूब कमाया है, उनकी बेटी भी बहुत होनहार है। राजू की बेटी अंतरा खूबसूरती और सादगी में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया में ऐक्टिव रहने वाली अंतरा की लंबी फैन फालोइंग है। अंतरा के करियर की बात करें तो वो असिस्टेंट डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के रूप में काम कर चुकी है। अंतरा के बाहदुरी के भी खूब चर्चे होते हैं उन्हें 2066 में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिल चुका है। अंतरा खूबसूरत के साथ ही बहादुर भी हैं। महज 12 साल की उम्र में उन्होंने वीरात दिखाते हुए चोरों को पकड़वाया था। वाकया यह था कि उनके घर में चोर घुस आए थे और उनकी मां पर बंदूक तान दिया, ऐसे में अंतरा बिना डरे किसी तरह से बेडरूम में गई और वहां से अपने पिता राजू और पुलिस को जानकारी दी। बेडरूम की खिड़की से ममद के लिए भी आवाज लगाई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इतनी कम उम्र में अंतरा ने जो बहादुरी दिखाई उसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई और इसके लिए अंतरा को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिया गया।

कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.




 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved