सिंगरोली के सात लोग जलप्रपात में डूबे, छह लोगों के निकाले गए शव, जानिए क्यों हुआ हादसा

Monday, 29 August 2022

/ by BM Dwivedi

छत्तीसगढ़ कोरिया के रमदहा जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए हुए थे एक ही परिवार व रिश्तेदारी के सात लोग

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के सात लोग छत्तीसगढ़ कोरिया के रमदहा जलप्रपात मेें डूब गए। ये सभी एक ही परिवार व रिश्तेदारी के थे, जो रविवार को पिकनिक मनाने गए हुए थे। वाटर फॉल में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन एक युवती को ही निकाल पाए। शेष छह लोग गहरे पानी में डूब गए। युवती को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं देर शाम तक चले रेस्क्यू में चार का शव बरामद हो गए थे। बांकी दो लोगों के शव सोमवार को फिर से रेस्क्यू करते हुए बरामद कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय बैढऩ के माजनमोड़, जयंत व निगाही कॉलोनी निवासी एक ही परिवार व रिश्तेदार के सात लोग रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थेे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नहाते समय जलप्रपात में जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे सभी लोग पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने एक युवती सुलेखा सिंह व रत्नेश सिंह को बाहर निकाल लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां रत्नेेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुलेखा की हालत गंभीर है। घटना सूचना पर बैकुंठपुर से राहत बचाव के लिए रेस्क्यू टीम पहुंची। रविवार देर शाम तक ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 वर्ष माजनमोड़ का शव बरामद हुआ है। रविवार को चार शव बाहर निकाले गए। इसके बाद रात हो जाने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया। शेष दो लोगों की तलाश में सोमवार की सुबह पुन: रेस्क्यू शुरू किया गया और उनके भी शव जलप्रपात से निकाल लिए गए हैं। हादसे की खबर सुनकर परिवार अवाक रह गया और रोते बिलखते घटनास्थल पहुंचे। बताया गया है कि जलप्रपात में डूबने वालों में तीन सगे भाई-बहन हैं। श्वेता सिंह पिता, हिमांशु सिंह पिता और श्रद्धा सिंह तीनों पिता कमलेश सिंह के अलावा दो और सगे भाई रत्नेश सिंह व अभय सिंह दोनों पिता योगेन्द्र सिंह शामिल हंैं। 

भारी पड़ी चेतावनी बोर्ड की अनदेखी

छत्तीसगढ़ के कोरिया में अमृतधारा जलप्रपात, गौर घाट, रमदहा, झुमका व गेज जलाशय सहित अन्य प्रमुख स्ािल पिकनिक स्पॉट हैं। लेकिन पिकनिक स्पॉट खतरनाक भी हंै, इस बात से अवगत कराने के लिए यहां पर चेतावनी बोर्ड भी लगा है। लेकिन लोग अनदेखी करते हैं, जिससे कई दुर्घटनाएं पहले भी हो चुकी है। 

कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved