नोएडा का ट्विन टावर कुतुब मीनार से भी है ऊंचा
भ्रष्टाचार की नीव पर तना ट्विन टावर आज इतिहास बनने जा रहा है। दोपहर करीब दो बेजे इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। इन टावरों को ढहाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। यहां से सभी लोग सुरक्षित स्थानों में जा चुके हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। बाहरी लोगों को प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। धमाकों के साथ ही देश की सबसे ऊंची 32 मंजिला यह इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएगी। बता दें कि इन टॉवरों को गिराने का सबसे पहला आदेश अप्रैल 2014 में हाईकोर्ट ने किया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2021 में ट्विन टावर को गिराने का आदेश दिया था। एक साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया और अब आखिरकार यह टावर ढहने जा रहे हैं। ट्विन टावर को 28 अगस्त यानी आज जमीदोज हो जाएगा। दोनों टावर को गिराने का काम कर रहे एडफिस इंजीनियरिंग के अधिकारी के अनुसार वाटर फॉल इम्प्लोजन तकनीक से सुरक्षित तरीके से ढहाया जाएगा। एपेक्स टावर (32 मंजिला) और सियान (29 मंजिला) को 15 सेकेंड से भी कम समय में ढहा दिया जाएगा। यह भी ध्यान रखा जाएगा कि आसपास की इमारतों को नुकसान न पहुंचे। दोनों टावर को गिराने के लिए 3700 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। अनुमान है कि ट्विन टावर को गिराने से 55 से 85 हजार टन मलबा निकलेगा जिसे हटाने में करीब तीन महीने का वक्त लग सकता है।
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.
No comments
Post a Comment