खेल में रीवा के लिए बड़ी उपलब्धि, दर्शना बाकड़े का राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में चयन

Sunday, 25 September 2022

/ by BM Dwivedi

अन्तर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी दर्शना बाकड़े

खेल के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के रीवा जिले के नाम एक और उपलब्धि हासिल हुई है। बता दें कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों का आयोजन  26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक गुजरात के अहमदाबाद में हो रहा है। जिसका शानदार आगाज सोमवार को होगा। इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं के देशभर से हजारों खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता के लिए दशेभर से निर्णायकों का भी चयन किया गया है। जिसमें मध्य प्रदेश से चार लोगों का चयन हुआ है।

इसे भी देखें : कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए करतब, जानिए स्पर्धा का परिणाम

बताया गया है राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में निर्णायक के लिए देशभर से चुने गए निर्णायकों में मध्यप्रदेश के कुल चार लोगों का नाम शामिल है। इसमें रीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी दर्शना बाकडे का चयन निर्णायक कोर के लिए हुआ है। बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में कबड्डी की प्रतियोगिता 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेली जायेंगी। जिसमें वे निर्णायक की भूमिका अदा करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर रीवा के खिलाडिय़ों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी देखें : बैडमिन्टन में चैम्पियन बनी राखी सिंह, महिला खिलाडियों का बढ़ाया मनोबल

कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved