पहले दो दिवसीय मैच में रीवा एवं सीधी के बीच होगा मुकाबला
रीवा. रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के आयोजकत्व में स्व. विजयपाल स्मृति अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-15) का शुभारंभ 28 नवंबर से स्थानीय अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्टेडियम में हो रहा है। पहले दो दिवसीय सेमीफाइनल मैच में मेजबान रीवा एवं सीधी के बीच मैच खेला जाएगा।
बताया गया है कि 15 वर्ष से कम आयु के खिलाडिय़ों के बीच खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में रीवा संभाग की सतना, सीधी, सिंगरौली एवं रीवा जिले की टीमे भाग लेंगी। फाइनल मैच 2 से 4 दिसंबर के बीच होगा। इस प्रतियोगिता में किये गये प्रदर्शन के आधार पर रीवा संभाग की अंडर-15 क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा जो कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की स्व. एमएम जगदाले अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे भाग लेगी। आज से हो रहे मैच में धीरेंद्र शुक्ला एवं जीतेंद्र गुप्ता अंपायर होंगे जबकि रोहित सिंह स्कोरर रहेंगे। आयोजक आरडीसीए के द्वारा मैच के सफल आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है तथा खेल प्रेमियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।
रीवा की अंडर-15 टीम
जिले की अंडर-15 टीम की घोषणा चयनकर्ताओं देवेश शुक्ला एवं सुधाकर शुक्ला के द्वारा कन्वेनर समीर टंडन की उपस्थित में की गयी। टीम की कप्तानी राजशेषर द्विवेदी को दी गयी है। साथ ही टीम में मेहुल अग्रवाल, प्रिंस सिंह, आरूष शुक्ला, सक्षम गुप्ता, अभिनव विश्वकर्मा, तुषार त्रिपाठी, स्वास्तिक सिंह, उज्जवल शर्मा, विराट पाण्डेय, अमित विश्वकर्मा, साहिल सिंह, स्यंभू मिश्रा, संदरम शुक्ला, सौर्य सोनी एवं आयूष शुक्ला शामिल हैं। कोच आशीष मिश्रा व मैनेजर देवेश शुक्ला हैं। इनके अतिरिक्त सार्थक थारू, अंश पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय, सुमित सिंह, ओम मिश्रा एवं प्रयाग श्रीवास्तव को सुरक्षित खिलाडिय़ों के रूप में चुना गया है।

No comments
Post a Comment