मशहूर सिंगर का उमरी ब्यौहरा में है ससुराल
रीवा आये मशहूर सिंगर चरणजीत सिंह सोंधी ने बताया कि उनका नाता रीवा से है। रीवा रायपुर कर्चुलियान जनपद क्षेत्र के ग्राम उमरी ब्यौहरा में जेपी पटेल के यहां उनकी ससुराल है। उनकी पुत्री अनुराध पटेल से उनका विवाह हुआ है। अनुराधा पटेल इन दिनों भोपाल पुलिस विभाग में रक्षित निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। जिनकी बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने मुंबई से आये हुये हैं। उन्होंने बताया कि उनके परम मित्र नृपेंद्र सिंह पिंटू से फोन पर हमेशा बातें हुआ करती है और हम लोग अपने कालेज के दिनों को याद किया करते है। आज रीवा आते ही अपने अभिन्न मित्र से मिलने की दिल में तड़प जाग उठी और सीधे उनके निवास पहुंच गया।


No comments
Post a Comment