खनन माफिया पर शिकंजा, गिट्टी से लोड पांच वाहन जब्त
रीवा। खनन माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खनिज विभाग की टीम ने आधा दर्जन वाहनों को पकड़ा है जिनमें नियम विरूद्ध तरीके से खनिज का परिवहन किया जा रहा था। इन वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देश पर खनिज निरीक्षक बीर सिंह ने गिट्टी का परिवहन करने वाले वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। अलग-अलग स्थानों से खनिज लोड करके आ रहे वाहनों की जांच की गई तो करीब 5 वाहनों में नियम विरुद्ध तरीके से खनिज का परिवहन करने की जानकारी सामने आई। टीपी से ज्यादा मात्रा में गिट्टी वाहनों में लोड की गई थी और उसे ले जाया जा रहा था। ओवर लोडिंग में 5 वाहनों को जब्त कर लिया गया है। वही उनके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जांच में जो कमियां पाई जाएंगी उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। खनिज निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि वाहनों में नियम विरुद्ध तरीके से गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था जिस पर उनको जब्त किया गया है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0000000000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment