बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर बैकुंठपुर पुलिस ने 11 अक्टूबर 22 को आरोपी कृष्ण कुमार ताम्रकार को नशीली कफ सिरफ के साथ पकडऩे का प्रयास किया था। आरोपी अपनी कार से नशीली कफ सिरफ लेकर अपने घर में उतार रहा था। जैसे ही पुलिस को देखा तो कार सहित भाग निकला। पुलिस टीम के हाथ मात्र 6 सौ नग सीसी नशीली कफ सिरफ की लगी। जिसकी कीमत पुलिस ने लगभग एक लाख रुपये आंकी। आरोपी की तलास पुलिस द्वारा सरगरमी से की जा रही थी। लेकिन शातिर दिमाग आरोपी माडौ के पास अपनी कार छोड़ कर फरार हो गया। जो पुलिस के हत्थे लग गई। बताया जाता है कि फरार आरोपी रीवा न्यायालय में जमानत के चक्कर में घूम रहा था। जिसकी जानकारी सायबर टीम को लगी। सायबर टीम ने मौका न गंवाते हुये उसकी तलास में निकली तो डीआईजी कार्यालय के सामने पा गई। बताया जाता है कि आरोपी पुलिस की पकड़ से भागने के लिए उप निरीक्षक मृगेंद्र सिंह बघेल को धक्का दे दिया जिससे वह गिरने से बाल-बाल बचे। लेकिन उनकी मजबूत पकड़ से आरोपी भाग निकलने में कामयाब नहीं हो पाया। फिलहाल सायबर टीम ने फरार तस्कर को बैकुंठपुर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे संभवत मंगलवार के दिन न्यायालय में एनडीपीएस एक्ट के अपराध पर पेश किया जायेगा।
फ़िल्मी स्टाइल में सायबर टीम ने स्टंट करते हुए बैकुंठपुर थाना से फरार तस्कर को पकड़ा
रीवा। बैकुंठपुर थाना में दर्ज नशीली कफ सिरफ का फरार तस्कर आखिरकार पुलिस के चंगुल में फंस ही गया। फरार तस्कर को पकडऩे में सायबर टीम की अहम भूमिका रही है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ नटखट ताम्रकार पिता मुन्नालाल 35 वर्ष वार्ड क्रमांक 10 बैकुंठपुर द्वारिकाधीश मंदिर समीप निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे बैकुंठपुर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी को पकडऩे में सायबर सेल में पदस्थ उप निरीक्षक गौरव मिश्रा, मृगेंद्र सिंह बघेल आदि की अहम भूमिका रही है।
0000000000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment