समान थाने के छत्रपति नगर में हुई थी घटना, चोरी गया सामान बरामद
रीवा। दिनदहाड़े घर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद हुआ है। सामान थाने की छत्रपति नगर निवासी मनोज कुमार पटेल पिता केशव प्रसाद पटेल के घर का 11 नवम्बर को दिनदहाड़े चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखे सोने व चांदी के जेवरात सहित मोबाइल और नकद रुपए पार कर दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया था। पुलिस लगातार संदेहियों की जानकारी जुटा रही थी। घटना के समय दो लड़कों के उनके घर के आसपास घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर पुलिस ने एक संदेही को पकड़ा तो उसने अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस ने उसके साथी को भी हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमजद खान उर्फ मूस पिता स्व. असफाक खान उम्र 18 वर्ष निवासी बिन्दा कुँआ के पास बिछिया थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्होंने चुराया गया सामान आपस में बांट लिया था जो उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी उक्त जेवर बिक्री करने की फिराक में थे। घटना दिनांक को दोनों लोग पीड़ित के घर के आस-पास कबाड़ बिन रहे थे। उसी दौरान उनकी सुने घर पर नजर पड़ गई। उन्होंने बड़ी सफाई से उनके घर का ताला तोड़ा और अंदर रखा सारा सामान समेट कर चंपत हो गए। पुलिस उनकी चोरी की अन्य घटना में भूमिका का पता लगा रही है। थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कुछ अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारियां दी हैं जिन की भी जांच की जा रही है।
No comments
Post a Comment