रीवा के माननीय पर बरसे महापौर, कहा दूसरों पर आरोप लगाने के पहले अपने गिरेबां पर झांके

Wednesday, 30 November 2022

/ by BM Dwivedi

विधायक को15 सालों में नहीं दिखे शहर के 9752 गड्ढे

रीवा. नगर निगम रीवा में कांग्रेस के महापौर बैठते ही भाजपा की पोल खुलने लगी। विकास के नाम पर 15 सालों से जो भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने रीवा की जनता को बरगलाया है उसकी परत-दर-परत पोल खोलने में महापौर अजय मिश्रा बाबा आमदा हो गये। बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि शहर विकास के लिए भाजपा ने जो 23 सालों में नहीं किया उस काम को उन्होने केवल 4 माह में कर दिया। शहर में विकास कार्य के लिए चारो जोन में 32 करोड़ 47 लाख 91 हजार रुपये के टेंडर निकाले है। महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के करीब आते ही रीवा विधायक को शहर की खराब सड़के दिखने लगी। विधायक जी को वार्ड का विकास नहीं दिख रहा है। महापौर ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से विधायक राजेंद्र शुक्ला से पूछता हूं कि 15 साल के उनके विधायकी कार्यकाल में शहर की सड़कों के 9752 गड्ढे नहीं दिखाई दिये। जहां आये दिन हादसे होते हैं। कभी कोई कार घुस जाती है तो कभी बाइक सवार। 

डिफालटर कंपनी को दिया था शहर का सीवरेज प्रोजक्ट

महापौर अजय मिश्रा बाबा ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला पर जमकर बरसे। कहा कि शहर की जनता को नरकीय जीवन जीने के लिए रीवा विधायक ने चाल चली। निजी स्वार्थ के चलते सीवरेज प्रोजेक्ट का कार्य केके स्पन कंपनी को दे दिया। जिसके कई राज्यों में डिफालटर होने के प्रमाण हैं। 2016 में शुरु हुये सीवरेज प्रोजेक्ट में केके स्पन कंपनी ने शहर में 110 किलोमीटर सड़के खोद डाली। 30 किलोमीटर नाली खराब कर दी। और विधायक जी गली-गली बड़े-बड़े पंडाल लगवा कर भूमि पूजन कर जनता के बीच अपनी सोहरत बड़ाने के लिए लाखों रूपये खर्च करते रहे।

150 सौ करोड़ उड़ गये फिर भी नही मिला मीठा पानी

महापौर ने कहा कि अमृत योजना में जमकर भ्रष्ट्राचार की बू आ रही है। शहरवासियों को घर-घर मीठा पानी पहुंचाने के नाम पर भाजपा के शासनकाल में 150 सौ करोड़ रूपये खर्च हो गये। आज भी कई वार्डों के लोग मीठे पानी के लिए तरस रहे है। नलों में बदबूदार और गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। महापौर ने कहा कि एक साल के अंदर हर घर में मीठा पानी पहुंचेगा। इसके लिए उन्होंने 199 करोड़ रूपये की अमृत 2.0 योजना के प्रस्ताव को तकनीकी समिति के लिए भेज दिया है।

महापौर पर आरोप लगाने के पहले अपना गिरेबां देखना चाहिये

महापौर अजय मिश्रा बाबा यहीं तक शांत नहीं रहे। आड़े ही आड़े रीवा विधायक पर निशाना साधते हुये कहा कि दूसरे पर आरोप लगाने के पहले लोगों को अपना गिरेबां झांक कर देखना चाहिये। कोराना काल में जब रीवा ही नहीं देश संकट के दौर से गुजर रहा था जब रीवा विधायक रीवा की जनता पर संपत्ति कर, शिक्षा उपकर, जल कर, स्वच्छता कर क्यों बढ़ा दिया? शासन द्वारा 27 जनवरी 2021 एवं 22 फरवरी 20201 को निर्देश दिये गये कि 2021 से 2022 सम्पत्ति कर की गणना 2020 के अनुसार की जाये और नगर पालिका निगम में 12 अप्रैल 2022 को प्रभावशील कर दिया गया। महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला को रीवा के जनता की तनिक भी चिंता होती तो इसे कभी लागू न करते। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved