छात्र आशीष कुमार पांडेय की सिलपरा नहर में गिरने की खबर पुलिस को मिली थी। शव को जब बाहर निकाला गया तो उसके सिर पर गहरा घाव था। साथ ही शरीर के कई भागों में चोट के निशान थे। आर्मी से सेवा निवृत पिता संदीप पांडेय सहित परिजन शव में चोट का निशान देखते ही हत्या की आशंका जताई। और हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों को पकडऩे की जिद कर घटना स्थल पर ही बैठ गये। बिछिया, कोतवाली सहित अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना की जानकारी लगते ही नवागत सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी भी घटना स्थल जा पहुंची। सीएसपी की समझाइश के बाद परिजन शव को एसजीएमएच ले गये। जिसे मर्चुरी में रखवा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीम छात्र आशीष कुमार पांडेय की हत्या किये जाने के संदेह में दो साथियों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछतांछ की जा रही है। बताया जाता है कि आशीष कुमार समान थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में नीट की कोचिंग करता था। बुधवार की सुबह वह कोचिंग के लिए निकला तो फिर लौट कर नहीं आया। पुत्र के न आने की सूचना मां ने दूरभाष पर शहडोल में नौकरी कर रहे छात्र के पिता संदीप पांडेय को दी। सुबह होते ही संदीप पांडेय रीवा पहुंच कर पुत्र की जानकारी एकत्रित कर घटना स्थल पहुंच गये। वहीं दूसरी ओर पुलिस टारबाइन के कर्मचारी से पतासाजी कर एक स्कूटी का नबंर तलास किया। जिसके माध्यम से पुलिस संदेहियो तक जा पहुंची। संदेहियो से पुलिस पूछतांछ कर रही है जो बता रहे है कि बर्थ डे पार्टी मनाते समय में सेल्फी लेते समय आशीष नहर में जा गिरा। फिलहाल पुलिस पीएम रिर्पोट का इंतजार कर रही है। पीएम रिर्पोट आने पर ही इस बात का खुलासा होगा कि आशीष की हत्या की गई या फिर नहर में गिरने से मौत हुई। शुक्रवार की सुबह डॉक्टरों की टीम वीडियो ग्राफी के साथ शव का पीएम करेगी।
लापता छात्र का सिलपरा टारबाइन में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
0000000000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment