आबकारी की संयुक्त कार्रवाई में 1 लाख रूपये की अवैध शराब के साथ लाहन किया बरामद

Friday, 2 December 2022

/ by BM Dwivedi

रीवा.प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त अनिल जैन के निर्देश पर इन दिनों आबकारी अमला आये दिन कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त अनिल जैन ने आबकारी टीम को दो अलग-अलग भागों में बांट कर दबिस कार्रवाई करने के निर्देश दिये। एक टीम सर्किल अ और ब में दबिस दी तो दूसरी टीम सिरमौर सर्किल में जाकर गांव-गांव दबिस दी। दबिस दौरान आबकारी टीम ने 27 लीटर कच्ची शराब पकडऩे के साथ ही 2070 किलोग्राम लाहन को बरामद कर सेंपल लेने के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया। और शराब के अवैध कारोबार में लिप्त 13 लोगों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। बताया गया कि अ एवं ब सर्किल के साथ ही दूसरी टीम सिरमौर सर्किल के ग्राम अतरैला, फूल, देवास, पनगड़ी, भलुनाई, कैथा, जोरी के साथ ही बांसा एवं गोविंदगढ़ में दबिस देकर कच्ची शराब और लाहन के साथ 26 पाव देशी मदिरा प्लेन एंव 39 पाव मदिरा मसाला जब्त की।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved